सहायता

कुछ ठीक से काम नहीं कर रहा, या सदस्यता को लेकर कोई सवाल है? हमें लिखें, हम मदद करेंगे।

ईमेल

support@typeferry.com

गोपनीयता से जुड़े अनुरोध privacy@typeferry.com पर भेजें।

ईमेल में क्या लिखें

  • आपका macOS संस्करण (Apple मेन्यू, फिर “इस Mac का परिचय”)।
  • आपका Typeferry संस्करण (“ऐप्लिकेशन” फ़ोल्डर में Typeferry चुनें और “फ़ाइल” › “जानकारी प्राप्त करें” पर जाएँ), और यह कि वह वेबसाइट संस्करण है या Mac App Store संस्करण।
  • समस्या किस ऐप में हुई, जैसे WhatsApp, मेल या Slack।
  • आपने क्या किया, और उम्मीद के उलट क्या हुआ।

कृपया अपनी चैट की सामग्री न भेजें, न ही उनके स्क्रीनशॉट। मदद के लिए हमें उनकी ज़रूरत नहीं है।

अगर साइन-इन ईमेल नहीं आता, तो अपना स्पैम फ़ोल्डर देखें, फिर उसी ईमेल पते से हमें लिखें जो आपने चेकआउट के समय इस्तेमाल किया था; हम साइन इन करने में आपकी मदद करेंगे।

लिखने से पहले